मुजफ्फरपुर के कथैया थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने छापेमारी कर हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि कल्याणी पुल के पास चार अपराधी हथियार के साथ मौजूद हैं। ये अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर अपराधियों को घेर कर पकड़ लिया। अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं.

थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में अपराधियों ने कई मामलों का खुलासा किया है।
























Be First to Comment