Press "Enter" to skip to content

पटना : नक्सलियों को कमजोर करने के लिए लगातार काम कर रही केंद्र सरकार

पटना : मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि भारत सरकार नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। देशभर में जगह-जगह नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने सहयोग कार्यक्रम में आए लोगों की शिकायतें सुनीं।

इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद उन्हें निदान का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस कार्यक्रम के प्रति सूबे के लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नक्सल अभियान को कमजोर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में नक्सली इलाकों में सड़कों के निर्माण का कार्य किया जाएगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *