Press "Enter" to skip to content

पटना : सांसद प्रिंस राज के मामले में कानून अपना काम करेगा : राजू तिवारी

लोजपा सांसद प्रिंस राज पर दिल्ली में दर्ज रेप केस पर फिर से चर्चा उठ गयी है। मामले में चिराग गुट के लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि मामला बहुत पहले से है। इसमें एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा और कानून अपना काम करेगा। इस मामले में चिराग पासवान को घसीटे जाने पर उन्होंने सफाई भी दी। राजू तिवारी ने पत्रकारों को कहा कि आपने शायद एफआईआर नहीं पढ़ी है।

राजू तिवारी ने कहा कि मैंने एफआईआर पढ़ी है। इसमें चिराग पासवान कहीं नहीं है। पीड़ित महिला ने एफआईआर में चिराग पासवान से न्याय की गुहार लगाने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने उसी समय कह दिया था कि आपका अंजरूनी मामला है, आप इसे समझें।

उन्होंने कहा कि प्रिंस राज उस समय हमारी पार्टी के सांसद थे। अब वे दल से निकाले जा चुके हैं। इस मामले से चिराग पासवान को क्या लेना देना। उन्होंने तो स्पष्ट रूप से कहा था कि आपलोग कानून का सहारा लीजिये। अब कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत में संविधान है और कानून हैं। कानून के तहत पुलिस काम करेगी। अगर प्रिंस राज ने गलती की होगी तो उनको सजा मिलेगी और नहीं की होगी तो बच जाएंगे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *