Press "Enter" to skip to content

पटना : निगम कर्मियों की समस्याओं का होगा निदान : मंत्री

मंत्री नीरज बबलू सोमवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश भी दिये।

मंत्री ने कहा भाजपा का सहयोग कार्यक्रम पटना में लगातार चल रहा है। इसके माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर जमीन से संबंधित मामले अधिक आते हैं। सभी के निदान की कोशिश होती है।

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर मंत्री नीरज बबलू ने कहा कर्मचारियो को समस्या होती है। जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान होगा। वही कचड़े की जमावट और स्मार्ट सिटी के मामले पर मंत्री ने कहा इसके लिए काम चल रहे हैं। सभी काम अपने समय से होते हैं।

रामविलास पासवान की बरसी कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। मुख्यमंत्री कई कार्यक्रम में बिजी रहते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा के लोग गए थे। जदयू के लोग नहीं गए थे तो उनसे पूछा जाए।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *