पटना : बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत सदानंद बाबू का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डिप्टी सीएम, तेजस्वी यादव समेत कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन से एक युग का अंत हो गया।

उन्होंने कहा कि सदानंद बाबू नौ बार विधायक रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदानंद बाबू का जाना उनके लिए निजी क्षति है।


















Be First to Comment