Press "Enter" to skip to content

पटना : भू-माफियाओं ने खेली खून की होली, दो की ह’त्या एक जख्मी

बिहार में भूमि विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जमीन के विवाद में ह’त्या तक कर दी जा रही है। ताजा मामला राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित बिहटा का है। यहां शनिवार की रात भू-माफियाओं ने खूनी होली खेली।

अपराधियों ने अंधाधुंध फा’यरिंग कर दो लोगों की ह’त्या कर दी। फायरिंग में एक के जख्मी होने की भी खबर है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन को आरोपितों को गिर’फ्तार कर लिया है। अन्य की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र के बेदौल मौजा के समीप रामबाग स्थित मच्चा स्वामी मठ के समीप किशुनपर गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र राहुल कुमार ,राजदेव सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह ओर रमेश्वर सिंह के पुत्र अजीत सिंह अपने नवनिर्मित चारदीवारी की सुरक्षा कर रहे थे।

इसी दौरान देर रात अचानक हथि’यार से लैश होकर कई अप’राधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू दी। इसमें राहुल कुमार व प्रदीप कुमार सिंह की मौके पर ही मौ’त हो गयी। वहीं अजीत कुमार सिंह जख्मी हो गया। गोलीबारी में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद में ह’त्या की गई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने देर रात ही बिहटा -आरा मार्ग में मुख्य सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी एसपी पश्चिमी अशोक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया, तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 लोगों को गोली मारी गई है। इनमें से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। एक का पटना में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन को हिरासत में ले लिया। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी पश्चिम अशोक मिश्रा ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *