अपराध और भ्रष्टाचार मामले में सरकार तत्परता से काम कर रही है। विभाग ऐसे सभी अधिकारियों को चिन्हित कर रही है जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को पालीगंज के पूर्व डीएसपी तनवीर अहमद के पटना स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई और एसटीएफ की टीम ने कई घंटे तक छापेमारी की।

आर्थिक अपराध इकाई की टीम की छापेमारी अब भी जारी है। हालांकि, छापेमारी में क्या मिला यह बताने से अधिकारियों ने परहेज किया।

जानकारी हो कि हाल ही में बालू माफियाओं से साठगांठ के मामले में पांच बड़े पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है और उन्हें निलंबित भी किया गया है।


















Be First to Comment