राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही। जहां एक घूसखोर इंजीनियर के घर पर छापेमारी की गई है।

बताया जा रहा है की पटना के पुनाइचक मोहल्ले में पथ निर्माण विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता के घरों में छापेमारी की जा रही है।

अब तक तलाशी के दौरान करीब 65 लाख से अधिक कैश, सोने चांदी के जेवर, जमीन के लगभग 8-10 कागजात सहित अन्य सामान की बरामदगी हुई है।

आपको बता दें कि पथ निर्माण विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता हाजीपुर में पदस्थापित थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण पुल निर्माण निगम में हुआ है।

वहीँ निगरानी विभाग कि टीम की जांच अभी लगातार जारी है. वही कैश मिलान के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है.





















Be First to Comment