Press "Enter" to skip to content

पटना : घर-घर में फूलन देवी की मूर्ति पहुंचाएंगे मुकेश सहनी

पटना। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टीका जनाधार बढ़ाने में लगे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पूर्व सांसद फूलन देवी को लेकर अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।

योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमाओं को लगने से रोके जाने के बाद उन्होंने अब अपने मकसद में आगे बढ़ने का नया तरीका खोज लिया है।

सहनी ने अब फूलन देवी की प्रतिमाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *