Press "Enter" to skip to content

पटना के बिहटा में वर्चस्व के लिए दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग

पटना में फिर एक बार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सामने ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह दो बाइक सवार चार अपराधियों ने बिहटा के गुलटेरा बाजार के समीप पुलिस के सामने ही युवक को गोली मारने के लिए कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद अपराधी फरार हो गये। हालांकि, गोली लगने से जख्मी युवक भी मौके से भाग निकला।

घटनास्थल के पास ही बैठी पुलिस को इसका आभास तक नहीं हो सका। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस कितनी चुस्त-दुरुस्त है। काफी देर के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को घटना का पता चला। बताया जाता है कि आपसी विवाद में छात्रों के वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई है। घायल युवक दूसरे गैंग का सदस्य बताया जाता है।

्रघायल युवक की पहचान 17 वर्षीय गोलू के रूप में की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहटा थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व लड़कों में किसी बात के लिए विवाद हुआ था। इसी को लेकर अज्ञात लोगों ने एक राउंड फायरिंग की है। घटना में किसी के भी घायल होने की बात नहीं सामने आ रही है। जल्द ही मामले को खुलासा कर दिया जाएगा।

इस घटना में स्थानीय लोगों और कोचिंग संचालकों ने बताया कि दो दिन पहले लड़ाई हुई थी। इसी को लेकर एक युवक पर चार अपराधियों ने तीन राउंड गोलीबारी की। हालांकि, उनकी दो गोलियां फंस गयीं। इस घटना में एक युवक जख्मी बताया जा रहा है।

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *