पटना : भाजपा नेता और सूबे के मंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पर के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटिरियल बताया था। उन्होंने कहा कि देश में अभी पीएम पद के लिए कोईवैकेंसी नहीं है।

मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ऐसे में यदि किसी को प्रधानमंत्री बनना है तो उन्हें चुनाव प्रक्रिया के तहत आना चाहिए। नरेंद्र मोदी 2024 तक देश के प्रधानमंत्री हैं।

ऐसे में यदि किसी को प्रधानमंत्री बनना है तो उसे अगले 10 साल तक इंतजार करना होगा।










Be First to Comment