पटना में रविवार को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए कई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी।

पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रकोष्ठ लगातार काम कर रहा है। इसी के तहत आज नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ ने आज अपने नए अधिकारियों की सूची जारी की, जहां 20 उपाध्यक्ष, 56 महासचिव और 62 सचिव नियुक्त किये गये।










Be First to Comment