Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, छात्रों पर हुए ला’ठीचार्ज और राहुल गांधी की हिरा’सत के वि’रोध में प्रद’र्शन

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हि’रासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। पश्चिमी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर शाही के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।छात्र आंदोलन के समर्थन में ला’ठी चार्ज के खिलाफ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने बीते दिन हिरा’सत में लिया था,,, इसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों एवं कई छात्र संगठनों के द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है..

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर कांग्रेस पश्चिमी के जिलाध्यक्ष कृपा शंकर शाही के नेतृत्व में कंपनी बाग रोड स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से मसा’ल जुलूस निकालकर मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए भारत माता नमन स्थल को क्रॉस करते हुए सरैयागंज टावर चौक तक पहुंची।

जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृपा शंकर शाही ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इस तरह से छात्र की आवाज बुलंद करने वाले जननायक राहुल गांधी को जो गिर’फ्तार किया गया और जिस तरह से पुलिस ने जो उनके साथ व्यवहार किया उसके खिलाफ छात्र आंदोलन के समर्थन में एवं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हमलोग सड़कों पर उतरकर सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ विरोध जता रहे है ,,, अगर इससे भी सरकार छात्रों की मांग नहीं पूरा करती है तो आगे भी हम लोग आंदोलन के लिए तैयार है वही इस दौरान मसाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहें।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *