Press "Enter" to skip to content

एनडीए विधानमंडल दल की आज अहम बैठक, शाम को भाजपा विधायक दल और कैबिनेट की भी होगी मीटिंग

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब और विभिन्न विधायी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, एनडीए विधानमंडल दल की बैठक आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसमें एनडीए गठबंधन के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। सरकार के मंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे और आगामी सत्र के एजेंडे पर विचार-विमर्श करेंगे।

मानसून सत्र को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि विपक्ष महंगाई, कानून-व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में एनडीए विधायक दल की बैठक में यह तय किया जाएगा कि सदन के भीतर विपक्ष के सवालों का जवाब किस तरह प्रभावी ढंग से दिया जाए। बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं, सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों, विभागवार तैयारियों और सदन के संचालन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। साथ ही सभी विधायकों को एकजुट होकर सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

एनडीए विधानमंडल दल की बैठक के बाद शाम 4:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक दल की अलग बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, सदन में पार्टी की भूमिका तथा विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा कोटे के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की रणनीति से अवगत कराया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *