Press "Enter" to skip to content

बिहार में द’र्दनाक सड़क हाद’सा: तेज र’फ्तार वाहन की ट’क्कर से युवक की मौ’त, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घा’यल

बिहार के सहरसा में सड़क हा’दसे में एक युवक की मौ’त हो गई. यह घट’ना सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को ट’क्कर मा’र दी. हाद’से में 34 वर्षीय अमन कुमार की मौ’त हो गई, जबकि दूसरा युवक घाय’ल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्क’र मा’रने वाले वाहन की तलाश की जा रही है.

मृ’तक की पहचान नगर निगम वार्ड संख्या-40 के सराही निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन पिछले कुछ महीनों से दूध का कारोबार कर रहा था. घ’टना वाले दिन वह किसी से बकाया राशि लेने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान पंचवटी चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्क’र मा’र दी.

हाद’से के बाद का मंजर बेहद द’र्दनाक बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन करीब आधे घंटे तक सड़क पर घा’यल अवस्था में पड़ा रहा. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कई लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने में लगे रहे. परिजनों का आरो’प है कि घटना’स्थल पर पुलिस की गाड़ी भी मौजूद थी, फिर भी घा’यल को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया. बाद में कुछ स्थानीय लोग उसे निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृ’त घोषित कर दिया.

हा’दसे में घा’यल दूसरे युवक का भी शुरुआत में कोई पता नहीं चल पाया था. बाद में जानकारी मिली कि उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि हा’दसे की पूरी जानकारी मिल सके.मृ’तक के परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और हा’दसे के जिम्मेदार वाहन चालक को जल्द गि’रफ्तार करने की मांग की है. लोगों ने पंचवटी चौक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने की भी मांग की है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *