मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चो’री के मामले और आरो’पितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और दो’षियों के खि’लाफ निष्पक्ष कार्रवाई हो।
ध’रना के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य उमेश कुमार राम, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, पूर्व विधायक बालेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।














Be First to Comment