बिहार के वैशाली जिले के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हा’दसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की द’र्दनाक मौ:त हो गई. फुलवरिया गांव के पास हुए इस हाद’से में एक के बाद एक तीन भारी वाहन आपस में ट’करा गए. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग ट्रक की चपे’ट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई. घट’ना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आक्रो’शित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
मृ’तक की पहचान फुलवरिया गांव निवासी 60 वर्षीय पोषण महतो के रूप में हुई है. हा’दसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ. घट’ना की सूचना मिलते ही मृ’तक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने महुआ-हाजीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक वाहन के टायर की जांच कर रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज र’फ्तार में आ रहे एक हाईवा ने खड़े ट्रक में जो’रदार टक्क’र मा’र दी. टक्क’र के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहा एक 12 चक्का ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और उसने पहले सड़क किनारे खड़े पोषण महतो को अपनी चपे’ट में ले लिया. इसके बाद वह आगे बढ़ते हुए पहले से दुर्घट’नाग्रस्त ट्रक और हाईवा से जा टक’राया.
हा’दसा इतना भ’यावह था कि पोषण महतो की मौके पर ही मौ’त हो गई. घ’टना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रो’श फैल गया. लोगों ने तेज रफ्ता’र वाहनों पर रोक लगाने, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दोषी चालकों के खिला’फ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.सूचना मिलने पर महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका. पुलिस ने दुर्घ’टनाग्रस्त ट्रक और हाईवा को जब्त कर लिया है तथा श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
महुआ थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था. पीछे से आए हाईवा और ट्रक की ट’क्कर के कारण यह हा’दसा हुआ, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति की मौ’त हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घ’टना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
















Be First to Comment