Press "Enter" to skip to content

चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार, वीआईपी जोन के नए सरकारी बंगले में आज गृह प्रवेश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। दिल्ली में उनके नए सरकारी आवास पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस दौरे ने राजनीतिक चर्चाओं को भी तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी तथा ललन सराफ भी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। चारों नेताओं का एक साथ दिल्ली जाना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि इस यात्रा को आधिकारिक तौर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम से जुड़ा बताया गया है।

राज्यसभा सदस्य होने के नाते नीतीश कुमार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित 9, सुनहरी बाग रोड पर सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह आवास राजधानी के सबसे सुरक्षित और वीआईपी क्षेत्रों में शामिल लुटियंस दिल्ली में स्थित है। यह बंगला टाइप-8 श्रेणी का सरकारी आवास है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को आवंटित किया जाता है।

आज इसी सरकारी आवास में गृह प्रवेश और पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद तथा अन्य प्रमुख अतिथि मौजूद रहेंगे। हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *