आगामी 18 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित गोपालगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने सबसे पहले थावे दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने चनावे जेल के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।














Be First to Comment