Press "Enter" to skip to content

बिहार के 243 विधायक गयाजी में, ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन आज शनिवार 11 जुलाई को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया. यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड, लोकसभा और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है, जिसमें कुल 7 सत्र होंगे.

बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विधायकों के क्षमता विकास की दिशा में एक अहम कदम है. नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, शिष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर गहन जानकारी दी जाएगी. इससे विधायकों को जन समस्याओं को विधानसभा पटल पर प्रभावी ढंग से रखने में मदद मिलेगी.

स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक कार्यक्रम में भाग लेंगे. उनके ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और विधायक बेहतर प्रशिक्षण लेकर लौटेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *