Press "Enter" to skip to content

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई को प्रस्तावित गया दौरे को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। वीवीआईपी सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 11 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया (अंडरपास) तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। खटकाचक से बिपार्ड, 5 नंबर गेट, हवाई अड्डा मोड़ और धनावां मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचने और यातायात पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *