बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 अगस्त के बीच मोतिहारी में किसानों की एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
सुधाकर सिंह ने कहा कि इस महापंचायत में विभिन्न राज्यों के किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों और सरकार की कृषि नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की सरकार किसानों की जमीन और अधिकारों को प्रभावित कर रही है।
सुधाकर सिंह ने कहा, “अंग्रेजों के शासन में 15 प्रतिशत जमीन की फसल ली जाती थी, लेकिन आज की सरकार 100 प्रतिशत जमीन पर ही कब्जा करने का काम कर रही है।” उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।














Be First to Comment