मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका अररिया का पहला दौरा होगा। शिविर में भूमि सुधार, आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण और लोक शिकायतों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
सहयोग शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण और लोक शिकायत निवारण से जुड़े आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, बैंक, जीविका, आपूर्ति विभाग समेत कई विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।















Be First to Comment