बिहार की सम्राट सरकार ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा पर बड़ा फैसला किया है. दोनों नेताओं की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है. उनकी बुलेटप्रूथ गाड़ी की सुविधा भी वापस मिल गई है. शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी, ऐसे में शनिवार को गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश का इंतजार है.

सरकार ने हटाई थी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा: इससे पहले 4 जून 2026 को 4 जून को बिहार सरकार के गृह विभाग के आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस ले ली थी. हालांकि दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें कानूनी प्रावधान के तहत एसएसजी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी.
हालांकि बिहार सरकार के इस आदेश के बाद विवाद हो गया था. जिसके बाद लालू परिवार ने अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी थी. बिहार सरकार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सिक्योरिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन बिहार सरकार के इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस लौटा दिया था.

















Be First to Comment