पटनावासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी में मेट्रो नेटवर्क का दायरा अब और बढ़ गया है। गुरुवार से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इस नए स्टेशन के शुरू होने से कंकड़बाग, राजेंद्र नगर और आसपास के इलाकों के लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। यह पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का चौथा एलिवेटेड स्टेशन है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सुबह नए स्टेशन और विस्तारित मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद नियमित रूप से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी गई। इसके साथ ही पटना मेट्रो का परिचालन अब भूतनाथ से आगे बढ़कर मलाही पकड़ी तक पहुंच गया है।
















Be First to Comment