Press "Enter" to skip to content

RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का बड़ा ऐलान! कहा- ‘हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे’

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंगलवार को अपना 30वां स्थापना दिवस उत्साह और राजनीतिक जोश के साथ मनाया। पार्टी ने अपने 29 वर्षों का सफर पूरा करते हुए 30वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव ने पार्टी का झंडा फहराकर और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के संघर्षों को याद किया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर खड़ा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *