Press "Enter" to skip to content

‘रबर स्टैंप, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी’, तेजस्वी का हमला- ‘भ्र’ष्ट अधिकारियों को बचा रही सरकार’

बिहार की सियासत में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘रबर स्टैंप’ और ‘सिलेक्टेड मुख्यमंत्री’ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रही है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आम जनता परेशान है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई राजनीतिक दलों में रह चुके हैं और उनकी कोई स्पष्ट वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से नहीं, बल्कि केंद्र के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि वह ‘सिलेक्टेड मुख्यमंत्री’ हैं और बिना किसी ठोस जवाब के बयानबाजी करते रहते हैं.नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बड़ा सरकारी बंगला और कड़ी सुरक्षा मिल गई है, इसलिए उन्हें जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है. उनके मुताबिक राज्य में महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *