Press "Enter" to skip to content

राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी मोहलत

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए राज्य सरकार से एक महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। उन्होंने बिहार सरकार को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया है और इसके पीछे लालू प्रसाद के स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है।

दरअसल, भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर फिलहाल आवास खाली करने में असमर्थता जताई है।

अपने पत्र में राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू प्रसाद की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें संक्रमण का खतरा बना रहता है, इसलिए वर्तमान आवास में उनके लिए विशेष व्यवस्था और अलग कमरा उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में भी लालू प्रसाद के लिए इसी तरह की आवश्यक सुविधाएं और विशेष कमरों की व्यवस्था की जाए। राबड़ी देवी ने पत्र में लिखा है कि नए आवास का नवीनीकरण और आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद वे वहां शिफ्ट हो जाएंगी।

बंगला विवाद के बीच यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इससे पहले सांसद मीसा भारती ने कहा था कि लालू परिवार सरकारी आवास खाली कर देगा। वहीं हाल के दिनों में राबड़ी देवी कौटिल्य नगर स्थित नए आवास का निरीक्षण करने भी पहुंची थीं, जिसके बाद उनके वहां शिफ्ट होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *