Press "Enter" to skip to content

मधुबनी से समस्तीपुर तक; CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने गुरुवार को इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 जनवरी को मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे।

इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समृद्धि यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।

इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हैं। साथ ही, मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं।

बात अगर सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा के पहले चरण की करें तो 16 जनवरी से हुआ जो 24 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सारण, सीवान का दौरा कर चुके हैं।

23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 को वैशाली जाएंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में सीएम प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। साथ ही साथ सात निश्चय-दो और सात निश्चय-तीन पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *