Press "Enter" to skip to content

बिहार में 2 करोड़ के सिगरेट जब्त, इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार तक नेटवर्क; ITC की शिकायत पर ऐक्शन

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में दो करोड़ की अवैध सिगरेट जब्त की गयी है। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित शीतला गली में एक गोदाम में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम छापेमारी की गई। गोदाम से विदेशी व नकली सिगरेट की बड़ी खेप जमा की गई थी। मुंबई से आए आईटीसी कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विदेशी सिगरेट को इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार से तस्करी करके लाने की आशंका है। गोदाम से कई इंडियन ब्रांड की सिगरेट की नकली पैकिंग भी मिली है। इसकी सूचना पर एएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि मुंबई की कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस शुक्ला रोड स्थित शीतला गली स्थित गोदाम में छापेमारी को पहुंची। पुलिस के साथ कंपनी के अधिकारी भी थे। गोदाम में ताला लगा था। इसके बाद मजिस्ट्रेट के रूप में मुशहरी सीओ को मौके पर भेजा गया। उनकी मौजूदगी में ताला तोड़कर टीम अंदर गई।

हुक्का व सिगार में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू मिले

दो मंजिला गोदाम के ग्राउंड पर विदेशी सिगरेट के 40 से 50 बड़े कार्टन रखे मिले। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर जांच के दौरान काफी महंगी व इंडिया में प्रतिबंधित ब्रांड के तंबाकू व सिगरेट मिले। इसमें हुक्का व सिगार में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू भी थे। कार्टन पर संचालक का नाम इंद्रमोहन व पता रामबाग रोड नियर कालाजर हॉस्पिटल के पास अंकित मिला। उसपर उसका मोबाइल नंबर भी था। इधर, मुशहरी के माधोपुर गांव में छापेमारी कर दस कार्टन नकली सिगरेट बरामद की गई है। मौके पर जीएसटी टीम के साथ थानेदार सुबोध कुमार मेहता थे। एसआई तेजप्रकाश सिंह, अश्वनी कुमार शामिल थे। मकान मालिक ने पुलिस को रेंट एग्रीमेंट भी उपलब्ध कराया है।

डीआरआई व कस्टम को दी गई सूचना

सिगरेट की बरामदगी के बाद मुशहरी सीओ इसकी जब्ती बनाने की कार्रवाई में जुट गए हैं। उनकी सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला एक्साइज डिपार्टमेंट का बताया। फिर सीओ ने एक्साइज डिपार्टमेंट को सूचना दी तो बताया गया कि इसे सेंट्रल एक्साइज इसे जब्त करेगी। फिर डीआरआई मुजफ्फरपुर व कस्टम को सिगरेट बरामदगी की सूचना दी गई।

ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने की मिल रही थी शिकायत

आईटीसी के अधिकारी शिवा ने पुलिस को बताया कि कई ब्रांड के सिगरेट पर आईटीसी का लोगो लगाकर उसपर एनटीसी लिखकर तस्करी किया जा रहा था। कई ब्रांड मिला है। इससे सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। साथ ही कई कंपनियों के ब्रांड का नाम इस्तेमाल कर नकली सिगरेट मार्केट में बेची जा रही थी। इसकी लगातार शिकायत कंपनी को मिल रही थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *