Press "Enter" to skip to content

15 फरवरी तक सभी सीबीएसई स्कूलों को अपनी विवरणी वेबसाइट पर करनी होगी सार्वजनिक

बिहार : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को सभी आवश्यक जानकारी सार्वजनिक करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके तहत सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 15 फरवरी 2026 तक अपनी वेबसाइट पर पूरी विवरणी सार्वजनिक करने का अल्टीमेटम दिया है।

CBSE Board Exam 2024: Registration For Class 10 And Class 12 Likely To Begin By This Date at cbse.gov.in | Deets Here

बोर्ड के सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों के विवरण, उनकी योग्यता, शैक्षणिक संरचना, बुनियादी सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों को अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा। इस प्रक्रिया के लिए अब तक कोई निर्धारित अंतिम तिथि नहीं थी, लेकिन इसे अपडेट करना अनिवार्य था।

लेकिन कई स्कूल बोर्ड के इन नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसका सीधा असर अभिभावकों पर पड़ता है। स्कूल चयन के समय में उन्हें स्कूलों की तुलना करने के लिए पारदर्शी और पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है।

इससे सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड ने अब स्पष्ट डेडलाइन निर्धारित कर दी है।

निर्धारित तिथि तक जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल 15 फरवरी तक अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारी अपलोड नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड के अनुसार, ऐसे स्कूलों पर मान्यता उपविधि का उल्लंघन मानते हुए पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए फॉर्मेट भी जारी किया है। इसमें कौन-कौन सी जानकारी देनी है यह बताया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *