Press "Enter" to skip to content

बिहार में अब हिजाब पहनकर नहीं खरीद सकेंगे सोना ! देश भर में पहली बार बना बड़ा नियम, जानिए क्यों लिया गया फैसला?

बिहार : अगर आप भी बिहार में रहते हैं और ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने के समय हिजाब, नकाब या फिर अपने मुंह को ढके हुए रहते हैं तो आप खरीदारी नहीं कर पाएंगे। ज्वेलरी शॉप में आपको प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कल यानी 8 जनवरी से राज्य भर में बिना चेहरा दिखाए सोना-चांदी खरीदने पर पाबंदी रहेगी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों को लेकर यह फैसला लिया गया है।

बिहार में कल से लागू होगा नियम

मिली जानकारी अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लेने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। पूरे राज्य में कल से हिजाब, नकाब, फुल हेलमेट या किसी भी तरह से चेहरा ढककर आप सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर सकेंगे। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर लिया गया यह फैसला कल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा।

हिजाब पहनकर नहीं खरीद सकेंगे सोना

AIJGF के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम किसी धार्मिक या व्यक्तिगत भावना को आहत करने के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कल से राज्य की किसी भी ज्वेलरी दुकान में पूरी तरह चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को न तो प्रवेश दिया जाएगा और न ही किसी प्रकार की खरीद-बिक्री की अनुमति होगी। बता दें कि, मौजूदा समय में सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख 40 हजार रुपये और एक किलो चांदी की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

इस कारण लिया गया फैसला 

इतनी महंगी धातुओं के कारण ज्वेलरी दुकानें अपराधियों के निशाने पर रहती हैं। वहीं हाल के दिनों में लूट और डकैती की कई घटनाओं में देखा गया है कि अपराधी फुल हेलमेट, घूंघट या नक़ाब पहनकर 3-4 के समूह में दुकानों में प्रवेश करते हैं। चेहरा ढका होने से सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान मुश्किल हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि दुकान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

ग्राहकों से की गई अपील 

इस फैसले का बिहार के ज्वेलरी व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे लूट और चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और पुलिस को भी संदिग्धों की पहचान करने में आसानी होगी। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा के इस नए प्रोटोकॉल का पालन करें और ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करते समय अपना चेहरा खुला रखें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *