Press "Enter" to skip to content

रील के चक्कर में ट्रेन से क’टकर साले और जीजा के भाई की मौ’त

बिहार : हरियाणा के झज्जर में रील बनाने के चक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले राहुल ठाकुर और उसके जीजा के भाई रोहित ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए रील्स बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस को शवों के टुकड़े समेटने में 5 घंटे लग गए। इस घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। उनके शवों को बिहार लाया जा रहा है।

रील बनाने के दौरान ट्रेन से कटकर जीजा के भाई व साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीते बुधवार की शाम हरियाणा के झज्जर में रेल लाइन पर बताई जा रही है। दोनों के शव समेटने में झज्जर पुलिस को पांच घंटे लगे। ट्रेन की टक्कर से दोनों के शव के चिथड़े उड़ गये थे।

20 साल का मृतक राहुल ठाकुर योगापट्टी के फतेहपुर बढ़ाई टोला का रहने वाला था। वहीं, उसके जीजा का भाई रोहित (21) बैरिया की बथना के वार्ड-7 के सुदामानगर का निवासी था। दोनों के घरों पर शव का इंतजार हो रहा है। शुक्रवार शाम तक हरियाणा से शव पहुंचने की संभावना है। इस घटना से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। दोनों के घरों में बीते बुधवार से चूल्हे नहीं जले हैं।

हरियाणा से दोनों का शव लेकर लौट रहे नारद ठाकुर ने बताया कि झज्जर में उनकी नाई की दुकान है। यहां नाई का काम उनका भाई रोहित ठाकुर एवं साला राहुल ठाकुर करते थे। बुधवार शाम (31 दिसंबर) को दोनों ने कहा कि वे रेलवे ट्रैक से रील बनाकर थोड़ी देर में लौट रहे हैं। नारद ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे दुकान से निकल गए।

इधर, रेल ट्रक पर दोनों रील बनाने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों जब तक कुछ समझते ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे उनके चिथड़े उड़ गए। जानकारी मिलने पर नारद वहां पहुंचा। दोनों के शरीर क्षत-विक्षत हालत में रेल ट्रैक पर बिखरे पड़े थे।

गुरुवार को झज्जर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। वहां से उसी दिन एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकल गए। घना कोहरा के कारण शव के गांव आने में देरी हो रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *