मुजफ्फरपुर: ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा अद्भुत महाशक्ति की अधिष्ठात्री, 72 वर्षीय कृष्णा देवी उर्फ कृष्णा बम को श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया, जिनका आध्यात्मिक जीवन आस्था, तपस्या और साहस की अनुपम मिसाल है।

वर्ष 1982 से श्रवण माह के प्रत्येक सोमवार को सुल्तानगंज से मां गंगा का जल लेकर देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर डांक कांवर के रूप में लगातार, बिना रुके पैदल चलकर जलाभिषेक करने वाली कृष्णा बम जी को इस कठिन यात्रा के दौरान सरकार द्वारा सुरक्षा स्कॉट भी प्रदान की जाती है।

मार्ग में जगह-जगह स्थानीय श्रद्धालु एवं कांवरिया बंधु पंक्तिबद्ध होकर उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महाशिव की विशेष कृपा प्राप्त कृष्णा बम जी गंगोत्री से गंगाजल लेकर रामेश्वरम, नर्मदा से जल लेकर महाकालेश्वर, कैलाश मानसरोवर यात्रा, पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के दर्शन, द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चारों धाम की यात्रा भी पूर्ण कर चुकी हैं।

ऐसे महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व को सम्मानित कर ब्रह्मर्षि विकास संगठन ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर सर्वश्री सुनील कुमार, अमित कुमार, प्रश्नुन कुमार, राजेश कुमार, रुन्नू कुमारी एवं प्रज्ञा कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।















Be First to Comment