Press "Enter" to skip to content

बिहार में सुबह-सुबह बड़ा हा’दसा, आरा में ट्रेन से टकराई रोटावेटर

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रखे एक कृषि यंत्र रोटावेटर से टकरा गई.

टक्कर के बाद ट्रेन के इंजन सहित कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में जबरदस्त अफरातफरी मच गई.

कोई हताहत नहीं, जांच जारी

हादसे के बावजूद राहत की बात यह है कि इसमें किसी यात्री की जान नहीं गई और न ही कोई घायल होने की सूचना है. रेलवे ट्रैक पर रोटावेटर कैसे पहुंचा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने की वजह से यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा. फिलहाल अपडेट जारी…

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *