पटना: ‘बधाई बेटू..जमकर खेलो, अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो’ सार्थक रंजन का IPL में सेलेक्शन होने से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के लिए खुशी का ठिकाना नहीं है. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए स्वीट मैसेज लिखकर बधाई दी.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 30 लाख रुपये में अपने टीम के लिए चयनित किया.

बेस प्राइज 30 लाख थी
सार्थक रंजन को IPL 2026 के ऑक्शन के लिए चयनित किया गया था. इनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये थी. केकेआर ने 30 लाख में इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. अब बिहार के पूर्णिया का लाल आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के साथ धमाल मचाएगा.

ऑक्शन में KKR ने इसबार सबसे ज्यादा बोली लगाई. मंगलवार को ऑक्शन में इस सीजन के सबरे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन रहे. उन्हें KKR ने 25.50 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावे श्रीलंकाई तेज गेंदबाद मथीशा पथिराना को भी 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया.

अक्रामक बल्लेबाज
सार्थक रंजन अक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. घरेलु क्रिकेट रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम की ओर से खेल चुके हैं. कम ओवरों में ज्यादा रन बनाने के लिए इनका चयन किया गया है.

58 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड
सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 9 मुकाबलों में 448 रन बनाए थे. 2025 में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से 58 गेंदों में शतक बनाया था. इससे चयनकर्ता की नजर सार्थक पर गई. सार्थक रंजन ने 2016 में पहली बार दिल्ली टीम के लिए अपना डेब्यू किया था.











Be First to Comment