Press "Enter" to skip to content

इन राजस्व कर्मियों की जाएगी नौकरी, विजय सिन्हा की सख्त चेतावनी, जानिए पूरी खबर

बिहार : बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार एक्शन मोड में हैं। जमीन से जुड़े मामलों में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजय सिन्हा ने एक और बड़ा आदेश जारी किया है।जिसके तहत अब यदि राजस्व कर्मी और भूमाफियाओं के सांठगांठ का मामला सामने आता है कि राजस्वकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विजय सिन्हा

विजय सिन्हा की सख्त चेतावनी 

बता दें कि राजस्व विभाग का कार्यभार संभालने के बाद से ही विजय सिन्हा लगातार राजस्व व्यवस्था में सुधार के लिए आदेश जारी कर रहे हैं और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्ती बरत रहे हैं। इसी क्रम में लखीसराय जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजस्व कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी।

जानबूझकर मामलों को लंबित रखते हैं अधिकारी 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमीन विवाद, जमाबंदी में सुधार, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और अन्य राजस्व सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों पर रिश्वत मांगने और मामलों को जानबूझकर लंबित रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। शिकायतों को सुनने के बाद मंत्री विजय सिन्हा ने मौके पर ही संबंधित अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों से सीधे पूछताछ की।

भू-माफियाओं से सांठगांठ पर सख्त कार्रवाई

मंत्री विजय सिन्हा ने जमीन विवाद को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि यदि किसी भी राजस्व कर्मी की सांठगांठ भू-माफियाओं के साथ पाई जाती है तो उसे सीधे बर्खास्त किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे कर्मियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फर्जी आवेदन देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

डीएम-एसपी को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि भू-माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जाए और उनकी एक सूची तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने करीब 20 नए राजस्व पदाधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर प्रधान सचिव को आवश्यक आदेश दिए।

मंत्री विजय सिन्हा ने ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि इसके जरिए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *