Press "Enter" to skip to content

तेज प्रताप यादव ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया निष्कासित, सामने आई बड़ी वजह

बिहार : जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने पत्र जारी कर कहा कि, “हमारे द्वारा नियुक्त वर्तमान यदुवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार रेणु द्वारा एक पुलिस अधिकारी से काम कराने के नाम पर झूठ बोलकर रूपये लिया गया है।

Tej Pratap booked for MCC violation while filing nomination for Bihar polls  - The Hindu

संतोष कुमार रेणु द्वारा किया गया यह घिनौना अपराध अक्षम्य है। इसलिए हम संतोष कुमार रेणु को तत्काल प्रभाव से यदुवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से निष्कासित करते हैं”।

पुलिस अधिकारियों से झूठ बोलकर लेता था पैसे 

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलल राय ने बताया कि “जनशक्ति  जनता दल ने अपने केंद्रीय अनुशासन समिति ‌द्वारा किए जांच में पार्टी के राष्ट्रीय प्रक्कता संतोष कुमार रेणु द्वारा झूठ बोलकर एक पुलिस अधिकारी से रुपये लिए जाने का घिनौना और अक्षम्य अपराध करने की बात समिति के समक्ष आई है। इसलिए केंद्रीय अनुशासन समिति के निर्णय के आधार पर संतोष कुमार रेणु को तत्काल प्रभाव से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित अन्य सभी पदों से निष्कासित किया जाता है”।

जांच में सही साबित हुए सभी आरोप 

जानकारी अनुसार तेज प्रताप यादव के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर कई आरोप लगे थे जो जांच में सही साबित हुए हैं। जिसके बाद पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि, बिशेश्वर राय जी बी.एम.पी(18) में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं।

बिशेश्वर राय  बेहद ही नेकदिल और सज्जन व्यक्ति हैं। लेकिन हमारे ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार रेणु द्वारा बिशेश्वर राय से बिहार पुलिस में बहाली कराने के नाम पर 1 लाख 45 हजार रूपये लेने का बेहद ही घिनौना अपराध किया गया है। जो किसी भी परिस्थिति में क्षमा योग्य नहीं है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *