मुजफ्फरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार , मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में केंद्रीय कारा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर सचिव जयश्री कुमारी और जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

इस अवसर पर कारा प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी पैनल अधिवक्ता समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बंदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, पैरोल, जमानत, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मानवाधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है, चाहे वह स्वतंत्र हो या कारावास में। बंदी भी समाज का हिस्सा हैं और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के आदेश पर जेल मैनुअल को ध्यान में रखते हुए बंदियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

वहीं जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि मुजफ्फरपुर कारा प्रशासन, मानवाधिकार के तहत बंदियों के अधिकारों का अक्षरसः पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कई बंदियों को शैक्षणिक और व्यवसायिक प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही शहीद खुदीराम बोस के शहादत स्थल पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।














Be First to Comment