पटना : पटना के गांधी मैदान में आज सुबह से सियासी गहमागहमी नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास लिख दिया। शपथ मंच पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे, जिन्होंने बारी-बारी से मंत्री पद की शपथ ली।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जैसे ही गांधी मैदान में उतरा, सुरक्षा और सख्त कर दी गई। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहले से ही मंच के आसपास मौजूद थे। मैदान में आम जनता की भारी भीड़, वाहनों पर पाबंदी और दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते समर्थकों का जोश पूरे माहौल को बेहद जीवंत बना रहा।













Be First to Comment