Press "Enter" to skip to content

50 मिनट के शुभ मुहूर्त में नीतीश कुमार लेंगे शपथ, गांधी मैदान में हाईटेक इंतजाम

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश ने पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि तब उनकी सरकार केवल सात दिन ही चली थी। 2005 में दोबारा सत्ता में आने के बाद से वह लगातार नौ बार शपथ ले चुके हैं और आज यह आंकड़ा 10 हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में राजनीतिक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम समेत 13 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो जाएगा।

शुभ मुहूर्त में होगा शपथग्रहण समारोह

बता दें कि, ज्योतिषीय सलाह के आधार पर शपथग्रहण के लिए गुरुवार 20 नवंबर का 11:00 बजे से 11:50 बजे तक का समय तय किया गया है। इस 50 मिनट के शुभ मुहूर्त में नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। कार्यक्रम के लिए 1.5 से 2 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। इतना बड़ा जनसमूह एनडीए इस समारोह को शक्ति प्रदर्शन का मंच बनाना चाहता है। गांधी मैदान में भव्य मंच और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: BJP से 17, JDU के 15 मंत्री; नीतीश लेंगे  CM पद की शपथ, प्रेम कुमार होंगे स्पीकर bihar new cm oath ceremony live  updates new chief minister

समारोह के लिए बनाए गए हैं तीन विशाल मंच

जानकारी अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मुख्य मंच बनाए गए हैं। पहला मंच शपथ ग्रहण का मुख्य केंद्र होगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी होगी। दूसरा पंडाल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बनाया गया है। जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और वरिष्ठ अतिथि शामिल रहेंगे। इस पंडाल में 500 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। तीसरे पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसका संचालन कला, संस्कृति विभाग कर रहा है। इसमें मैथिली ठाकुर, मनोज तिवारी सहित राज्य के चर्चित लोक कलाकार परंपरागत नृत्य, संगीत और गायन प्रस्तुत करेंगे। 243 नवनिर्वाचित विधायकों के लिए अलग से पंडाल बनाया गया है। वहीं राज्य के शीर्ष अधिकारियों और आम लोगों के लिए भी बैठने की व्यापक व्यवस्था की गई है।

मेहमानों के लिए खास इंतजाम 

जिला प्रशासन के अनुसार, दो से ढाई लाख लोगों के गांधी मैदान पहुंचने का अनुमान है। मैदान में जगह-जगह बड़े एलसीडी स्क्रीन लगाए गए हैं ताकि शपथ ग्रहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दर्शक आसानी से देख सकें। खास मेहमानों की मेजबानी के लिए बिहार के पारंपरिक पकवान भी तैयार हैं। गांधी मैदान स्थित हैंगरों के ग्रीन रूम में होटल मौर्या ने चाय-नाश्ते की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है। मेहमानों को कई तरह की विशेष चाय और स्नैक्स जैसे निमकी, ढोकला, मठरी, बाढ़ की लाई और पिरूकिया परोसे जाएंगे। हाई प्रोफाइल मेहमानों की उपस्थिति को देखते हुए होटल स्टाफ ने सर्विंग का पूर्वाभ्यास भी पूरा कर लिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *