Press "Enter" to skip to content

बिहार में चलती गाड़ी में किशोरी से दु’ष्कर्म, घु’माने के बहाने दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

नालंदा: बिहार में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना रविवार की रात की है, जब नालंदा पटना के सीमावर्ती इलाक़े में किशोरी के साथ चलती गाड़ी में दो घंटे तक दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद किशोरी को आरोपी ने उसी गाड़ी से घर छोड़ दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना पटना अनुमंडलीय क्षेत्र के भदौर थाना क्षेत्र की बताई जाती है. परिजनों के अनुसार पीड़िता घर पहुंची तो उसने घटना की आपबीती परिवार को बतायी. इसके अगले दिन सोमवार को भदौर थाना में केस दर्ज कराया गया. घटना की सूचना मिलते भदौर थानाध्यक्ष अपने वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

पटना में किशोरी से दुष्कर्म

दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक और किशोरी के बीच दोस्ती थी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जाते हैं. कुछ दिनों से चोरी छिपे फोन पर बातचीत होती थी. घटना के दिन आरोपी युवक किशोरी को नालंदा घुमाने के बहाने बुलाया. उसके साथ दो घंटे तक चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया.

दोनों पक्षों में तनाव

घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस कैम्प कर रही है. मामले में बाढ़ एसडीपीओ-2 आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह बहुत ही जघन्य घटना है. पुलिस को जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुकेश कुमार को घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

महिला हेल्पलाइन नंबर
बिहार पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला-पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है. महिलाओं के साथ किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत डायल 112 पर कर सकते हैं. किसी भी परिस्थिति में या असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत मदद के लिए 112 डायल करें.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *