Press "Enter" to skip to content

‘सुन लो जयचंदों..’ तेज प्रताप ने रोहिणी आचार्य के समर्थन में छेड़ी जंग

पटना: रोहिणी आचार्य का मामला बढ़ते जा रहा है. एक ओर जहां सत्ता पक्ष रोहिणी आचार्य के साथ व्यवहार को गलत बता रहे हैं. वहीं तेज प्रताप यादव ने भी बहन के समर्थन में जंग छेड़ दी है. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए जयचंदों पर कार्रवाई की बात कही. कहा कि बिहार की जनता तुम्हें माफ नहीं करेगी.

‘दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा’

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बहन रोहिणी आचार्य का समर्थन किया. कहा कि ‘हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा.

तेज प्रताप यादव

‘मेरी बहन के साथ अपमान’

तेज प्रताप ने कहा कि ‘हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार जयचंदों द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी.

क्या है मामला

पिछले मई महीने में अनुष्का यादव प्रकरण मामले में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी दोनों से निष्कासित कर दिया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़े. कई सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

रिजल्ट के बाद विवाद

इसी बीच बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद रोहिणी आचार्य का मामला तुल पकड़ लिया है. 14 नवंबर को बिहार चुनाव का रिजल्ट आया और 15 नवंबर को रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि वह राजनीति और अपना परिवार छोड़ रही हैं. उन्होंने संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर वह ऐसा फैसला ले रहीं है.

दुर्व्यवहार का आरोप
रोहिणी आचार्य के द्वारा लालू परिवार को छोड़ने का मामला काफी बढ़ गया. इसके अगले दिन 16 नवंबर को उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र किया. लिखा कि उन्हें गंदी कहा जा रहा है. गालियां दी जा रही है. किडनी के बदले उन्होंने करोड़ रुपये और लोकसभा चुनाव में टिकट लिया.
‘रोहिणी ने कहा-उन्हें गाली दी गयी’
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि 15 नवंबर को एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी.
सत्ता पक्ष ने उठाया सवाल
बता दें कि इस तरह का मामला सामने आने के बाद एक ओर सत्ता पक्ष इसे गलत बता रहे हैं, वहीं लालू परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है. राजद नेताओं ने भी इस मामले से किनारा कर लिया है. कई नेताओं ने तो यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *