मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के खादी भंडार स्थित निजी विवाह भवन में मैथिली परिषद के तत्वावधान में विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन की शुरुआत उगना मंडपम स्थित महाकवि विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि समाजसेवी ब्रजमोहन झा, गरीब जनशक्ति पार्टी के अशोक कुमार झा, परिषद के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद झा, वर्तमान अध्यक्ष बेबी चौधरी एवं महासचिव अजयानंद झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत नूतन कुमारी के द्वारा गोसाउनिक गीत, स्वागत गीत एवं सृष्टि कुमारी के द्वारा गणेश वंदना पर भावनृत्य प्रस्तुत कर किया।

वहीं दरभंगा से आए कलाकार मिथिला विभूति रामबाबू झा एवं डॉली सिंह द्वारा एक पर एक मैथिली गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के जय प्रकाश पाठक एवं टीम के द्वारा ओड़िशी नृत्य, स्तुति एवं मिथिला कला की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की गई।

मंच संचालन दरभंगा के छोटू कृष्णा एवं परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अतिरिक्त एमएलसी प्रत्याशी अभिषेक झा, कांटी के उप प्रमुख सरिता सोनी,कृष्ण कुमार झा आदि उपस्थित रहे।













Be First to Comment