Press "Enter" to skip to content

NDA और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में झड़प, BJP कैंडिडेट को कांग्रेस समर्थकों ने खदेड़ा!

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के तहत अररिया में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच फारबिसगंज में बवाल हुआ है. फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई है. हालांकि पुलिस-प्रशासन ने हालात को संभाल लिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

मतदान केंद्र पर बवाल

असल में बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केसरी मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे लेकिन उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था. जिस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आपत्ति व्यक्त की. बीजेपी कैंडिडेट ने भी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास की गाड़ी पर लगे झंडे पर ऐतराज जताया. इसी को लेकर दोनों दलों के समर्थक भिड़ गए.

Bihar Election 2025

बीजेपी कैंडिडेट को कांग्रेस समर्थकों ने खदेड़ा
सैकड़ों की संख्या मेंं मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बीजेपी वर्कर्स के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी को वहां से खदेड़ दिया. फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.

क्या बोले एसडीपीओ?

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने कहा कि स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई थी. फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?
फारबिसगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीत मुकाबला है. बीजेपी से विद्या सागर केसरी और कांग्रेस से मनोज विश्वास मैदान में हैं. इसके अलावे जन सुराज पार्टी से मो. एकरामुल हक और राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से फातमा खातुन भी कैंडिडेट हैं. 2020 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *