जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निगरानी और जवाबी रणनीति दोनों को तेज कर दिया है। कराची से लेकर अरब सागर तक अब भारत का हवाई पहरा सख्त हो गया है।

दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए भारत ने अत्याधुनिक MQ-9B ड्रोन और P-8I निगरानी विमान तैनात कर दिए हैं। ये विमान न सिर्फ पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नजर रख रहे हैं बल्कि ईंधन और हथियारों की आपूर्ति करने वाले जहाजों की गतिविधियों को भी बारीकी से मॉनिटर कर रहे हैं।


इस निगरानी का मकसद है—किसी भी खतरे से पहले सतर्क होना और पाकिस्तान की हर सैन्य गतिविधि पर सटीक जानकारी जुटाना।


ये सिस्टम पाकिस्तान के बंदरगाहों, खासकर कराची में होने वाली गतिविधियों, जहाजों की आवाजाही और ईंधन आपूर्ति पर नजर रख रहे हैं। साथ ही, भारत के सैटेलाइट उन देशों की नौसेनाओं पर भी नजर रख रहे हैं जो पाकिस्तान के सहयोगी माने जाते हैं।


सूत्रों के अनुसार, हमले के समय पाकिस्तान ईंधन संकट से जूझ रहा था। भारत की खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान ने अपने मित्र देशों से तेल और अन्य संसाधनों की मदद मांगी थी। अब भारत इन सभी गतिविधियों पर सख्त निगरानी कर रहा है ताकि पाकिस्तान को किसी भी किस्म की सैन्य मदद न मिल सके।


Be First to Comment