Press "Enter" to skip to content

बिहार : आरा में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में घुसी कार; 6 लोगों की मौत

भोजपुर जिले में आरा-मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज के नजदीक एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार और सगे संबंधी थे जो कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे। हादसे का कारण कार चालक का पलक झपकना बताया जा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज के नजदीक शुक्रवार की अहले सुबह प्रयागराज से लौट रही एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। बाद में जेसीबी की मदद से कार को हटाकर दबे मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया।

सभी मृतक पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों के बताए जाते हैं ‌। सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताए जाते हैं। हादसा सुबह तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *