Press "Enter" to skip to content

पूर्व कैप्टन ‘एमएस धोनी’ ने रांची में किया मतदान, परिवार समेत पत्नी साक्षी ने भी डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024: रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन ‘एमएस धोनी’ ने परिवार के साथ शनिवार को रांची में मतदान किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने भी किया मतदान, साक्षी धोनी के साथ पहुंचे  पोलिंग बूथ , सेल्फी के लिए उमड़ पड़ी भीड़ | Live Dainik - Latest & Live  Breaking News in Hindi

MS Dhoni ने यहां किया मतदान, लोगों ने घेरा, फिर हुआ... - 22Scope News

एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं। ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में धोनी की पत्नी स्टनिंग दिखीं। 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या- 378 में मतदान अपना किया। महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि मतदान करने से पहले और मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। दिग्गज क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ आया था।

 

मुस्कुराते हुए धोनी अपनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए। इस दौरान उनकी बेटर हाफ साक्षी धोनी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। एमएस के नाम से मशहूर रांची को माही ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहन रखी थी। धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चले गए।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from RANCHIMore posts in RANCHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *