Press "Enter" to skip to content

बिग ब्रेकिंग… नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, देखें लिस्ट

पटना: नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य सभी विभाग जिसमें मंत्री नहीं हैं,  नीतीश कुमार के पास रहेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास फिलहाल 9 विभागों का जिम्मा है।

bihar politics 9 ministers can also take oath along with nitish kumar know  bihar cabinet ministers list caste wise rjs | Bihar Politics: नीतीश सरकार  में किस समाज से कितने मंत्री?, जानें

मंत्री का नाम                                   विभाग

  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)                सामान्य प्रशासन, गह, मंत्रिमंडल सचिवालय,
    निगरानी, निर्वाचन
  • सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)            वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य,
    खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि
  • विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)            कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व,                                                   श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य                                                   अभियंत्रण
  • विजय कुमार चौधरी (मंत्री)            जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जन संपर्क
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (मंत्री)             ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन,
    ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण
  • डॉ प्रेम कुमार  (मंत्री)                  सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन,
    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन
  • श्रवण कुमार                             ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • संतोष कुमार सुमन                    सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • सुमित कुमार सिंह                      विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

सबसे ज्यादा 9-9 विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के पास है। वहीं जदयू कोटे से मंत्री विजय चौधरी के पास 6 विभाग और बिजेद्र यादव के पास 5 और श्रवण कुमार के पास 3 विभागों का प्रभार है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *