Press "Enter" to skip to content

विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर ओपन रोड रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के स्थापना दिवस पर विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान द्वारा 15वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल अंतर विद्यालय सह ओपन रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं स्व. अभिषेक कुंदन के चित्र पर पुष्पांजली एवं  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिला के 37 स्कूलों के 1008 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ की शुरुआत विशिष्ट अतिथि सुमन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।

 

जिला एथलीट संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा के द्वारा इस आयोजन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं बच्चो को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मौके पर मुख्य अतिथि एल एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ० ओ.पी राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ.ममता रानी, विख्यात चिकित्सक अशोक शर्मा, स्वर्गीय अभिषेक कुंदन की पत्नी शिक्षिका चंचला कुमारी, जिला अवर निबंधक मनीष कुमार,एलएस कॉलेज के पीटीआई महेंद्र प्रसाद, वरीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमन प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।   मंच संचालन राजीव कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों, तकनिकी पदाधिकारियों , मुज़फ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ, बिहार विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, नगर निगम, बिहार निबंधन सेवा संघ, एवं सभी प्रायोजकों को धन्यवाद दिया।

बालक 14 वर्ष से कम (2 कि. मी.)

  • प्रथम निखिल कुमार – एम० एस० लदौरा पूर्वी
  • द्वितीय सुभम कुमार (डी. पी. एस, झांपहा)
  • तृतीय – अभिनव कुमार – द्रोण कोचिंग सेन्टर
  • चतुर्थ – आदर्श कुमए एम० एस० आरोपुर,
  • पंचम आयुष राज – शेमफोर्ड फ्यूचरिष्टीक स्कूल
  • षष्टम मो० कैफ अली – ऊ० एम० एस० सादपूरा बालक

 

बालिका 14 वर्ष से कम (2 कि. मी.)

  • प्रथम – माप्पुरी कुमारी एम. एस., आरोपुर
  • द्वितीय – सलोनी चौधरी एम. एस., आरोपुर
  • तृतीय- सुहानी कुमारी एम. एस., आरोपुर
  • चतुर्थ- आँचल कुमारी एम. एस., आरोपुर
  • पचम- शाजिया खातुन लक्ष्मी देवी राज म०वि०
  • षष्टम – दीपलक्ष्मी एम० एस०, पताही

बालक 16 वर्ष से कम (3 कि० मी०)

  • प्रथम- अशोक कुमार – के० वी० एस०
  • द्वितीय शोभित राज तिवारी – एकलव्य मुज०
  • तृतीय – अजय कुशवाहा- एकलव्य मुज०
  • चतुर्थ अमीर चंद कुमार – एकलव्य मुज०
  • पंचम – केशव कुमार जी० डी० मदर
  • षष्टम – अमरेन्द्र कुमार एकलव्य मुज०

बालिका 16 वर्ष से कम (3 किमी.)

  • प्रथम – सोनी कुमारी ऊ० एम० एस०, हनुमान नगर
  • द्वितीय- श्रेया कुमारी – एम.एस., आरोपुर
  • तृतीय गूंजा कुमारी – डी० पी०एस०, झांपहा
  • चतुर्थ चाँदनी कुमारी – एम. एस., आरोपुर
  • पंचम गुड़िया कुमारी – एम. एस., आरोपुर
  • षष्टम – अंजलि कुमारी – एम. एस., आरोपुर

 

बालक 18 वर्ष से कम (3 कि०मी०)

  • प्रथम- आकाश यादव एकलव्य मुज०
  • द्वितीय – रोहीत कुमार- व्यक्तिगत
  • तृतीय – शौख कुमार – के०वी० एस०
  • चतुर्थ – सुबोध कुमार एल एस कॉलेज
  • पंचम – विकास कुमार – प्रतिभा सगर ऊ० वी० गोखुला
  • षष्तम – शिवम कुमार – डी० पी० एस० झांपहा

बालिका 18 वर्ष से कम (3कि०मी०)

  • प्रथम – काजल कुमारी – आर. बी०बी०एम०
  • द्वितीय – अमृता कुमारी – आर. बी०बी०एम०
  • तृतीय – बबली कुमारी – इन्द्रप्रस्थ इन्टरनेशनल स्कूल
  • चतुर्थ – तारा कुमारी एम० एस०, आरोपुर
  • पंचम- प्रियंका कुमारी एम० एस०, आरोपुर
  • षष्टम – काजल कुमारी एम० एस०, आरोपुर

बालक किड्स (600 मी०)

  • प्रथम – अर्पित राज – नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेंस स्कूल
  • द्वितीय – दिव्यांशु रंजन केवीएस
  • तृतीय – एहतेशाम बी०बी० कालेजियल

बालिका किड्स (600 मी०)

  • प्रथम – स्नेहा कुमारी – एम एस आरोपुर
  • द्वितीय – सानिया कुमारी – एम एस आरोपुर

 

Share This Article
More from ATHLETICSMore posts in ATHLETICS »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *